भले ही मुंबई में अंडरवर्ल्ड अब खत्म हो चुका हो, लेकिन दाऊद इब्राहिम के बहाने फिर उसकी चर्चा शुरू हो गई है। राम जेठमलानी ने खुलासा किया है कि दाऊद इब्राहिम आत्मसमर्पण के लिए तैयार था, लेकिन महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री शरद पवार ऐसा नहीं चाहते थे। शरद पवार ने भी यह बात स्वीकारी है और कहा है कि आत्मसमर्पण के बदले दाऊद की शर्तें उन्हें मंजूर नहीं थीं।
एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने शनिवार को स्वीकार किया कि वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के आत्मसमर्पण का प्रस्ताव हमारे सामने रखा था, लेकिन दाऊद की शर्तें उन्हें मंजूर नहीं थी। उन्होंने मुंबई में पत्रकारों को बताया कि दाऊद इब्राहिम के आत्मसमर्पण के मामले में जेठमलानी सच कह रहे हैं, पर उस प्रस्ताव में दाऊद को घर में रहने देने की शर्त रखी गई थी।