फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों बोली सोनम, मुझे पापा की बात सुननी चाहिए थी?

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनम कपूर अपनी पिछली नाकामयाबियों के लिए पिता अनिल कपूर से सलाह ना लेने की 'अपनी ज़िद' को ज़िम्मेदार मानती हैं। साल 2007 में सोनम ने अपना करियर फ़िल्म 'सांवरिया' से शुरू किया था लेकिन दर्ज़न भर फ़िल्में करने के बाद भी नाम-मात्र की सफलता उनके हाथ लगी है।
विज्ञापन


अपनी आने वाली फ़िल्म 'डॉली की डोली' के प्रचार अभियान के दौरान सोनम ने मीडिया से कहा, "मैं पहले पापा की बातों पर ज़्यादा ध्यान नहीं देती थी क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि उनका सहारा लूं।"

उन्होंने आगे कहा, "अब मुझे लगता है कि मुझे उनसे सलाह लेनी चाहिए थी और ऐसा न करना मेरी गलती थी।" सोनम मानती हैं कि अब वो फ़िल्मों का चुनाव ज़्यादा सावधानी से करती हैं और फ़िल्म के बैनर से ज़्यादा उसकी कहानी और अपने किरदार पर ध्यान देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें