टीम इंडिया के भावी कप्तान कहे जाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली इन दिनों ब्राजील की एक मॉडल को डेट कर रहे हैं। विराट कोहली को कथित तौर पर अपने ब्राज़ीलियाई गर्लफ़्रेंड इज़ाबेल लिटे के साथ इसी साल जून में सिंगापुर में खरीदारी करते देखा गया था। लिटे जिसे कोहली का महिला मित्र बताया जा रहा है उन्होंने अब मुंबई में खुद को शिफ्ट कर लिया है।
विराट कोहली को सिंगापुर की सड़कों पर इज़ाबेल के साथ इसी साल सात जून को शॉपिंग करते देखा गया था। इज़ाबेल के दोस्त के मुताबिक दोनों एक एड की शूटिंग के दौरान एक दूसरे से सिंगापुर में ही मिले थे और तब से ये एक दूसरे के साथ हैं। विराट अपनी प्राइवेसी को खूब तरजीह देते है और अपनी फैन फोलोइंग को ध्यान में रखते हुए वो दोनों कभी भी पब्लिक प्लेस में एक साथ नहीं दिखे थे।
इज़ाबेल की दोस्त के मुताबिक इज़ाबेल विराट से बेहद प्यार करती है और विराट के कारण मुंबई शिफ्ट हो गई है। वह विराट से मिलने दिल्ली भी जाया करती है। इज़ाबेल टीम इंडिया की बहुत बड़ी प्रशंसक है और वह इन बातों को माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर भी समय-समय पर जाहिर करती रहती है।
माना जा रहा है कि विराट की इज़ाबेल लिटे से मुलाक़ात महज एक आम भेंट की तरह थी जो अब एक रिश्ते का रूप ले चुका है। मुंबई मिरर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिनों से कोहली की गर्लफ्रेंड इज़ाबेल का दिल्ली आना जाना भी लगातार जारी रहा है।