फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धमकी पर ओवैसी ने कहा, मैं डरपोक नहीं'

विज्ञापन
विज्ञापन
एमआईएम के प्रमुख असादुद्दीन ओवैसी ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर आतंकी संगठन आईएस से मिली धमकी को खारिज कर दिया है। हैदराबाद के सांसद ओवैसी का कहना है कि मैं डरपोक नहीं हूं और इन धमकियों से डरने वाले नहीं।
विज्ञापन


आतंकी संगठन आईएस के खिलाफ बोलने को लेकर ओवैसी को धमकी मिली है। ओवैसी के ट्विटर वॉल पर कथित तौर पर लिखा गया था कि अगर आपको सच्चाई पता नहीं है तो अच्छा होगा कि आप अपना मुंह बंद रखे, इस्लामिक स्टेट जल्द भारत पर हमला करेगा। हालांकि, इस ट्वीट को बाद में डिलीट कर दिया गया।

ओवैसी ने बृहस्पतिवार को यहां पत्रकारों से कहा कि अगर कोई ट्विटर पर उनसे कहे कि वह भारत पर हमला करेगा... तो हम उसे जवाब देंगे।
विज्ञापन

भारत मेरी मातृभूमि है

भारत हमारी मातृभूमि है और ऐसी बेवकूफी का हम जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि आईएस का इस्लाम से कुछ लेना देना नहीं है, क्योंकि यह हिंसा में शामिल है। वह मुसलमानों के खिलाफ भी हिंसा करता है।

उन्होंने कहा कि आईएस की सोच अपने आप में शैतानी है और उसका इस्लाम से कुछ लेना-देना नहीं है। कथित धमकी को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि यह पता नहीं है कि वह दुनिया के किस कोने में चूहे की तरह बैठा है और वहां से बोल रहा है।

उन्होंने कहा कि एमआईएम उन सभी ताकतों के खिलाफ है जो भारत के खिलाफ है। उनकी पार्टी पिछले तीन साल से आईएस के खिलाफ बोल रही है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें