फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद ब्लास्ट: जल्द जारी होंगे संदिग्धों के स्कैच

Thu, 28 Feb 2013 09:25 PM IST
हैदराबाद/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद के दिलसुखनगर में हुए दो बम धमाकों के सुराग तलाशने में जुटी आंध्र प्रदेश पुलिस ने जल्द ही संदिग्धों के स्कैच जारी करने का फैसला किया है। राज्य के डीजीपी वी दिनेश रेड्डी ने बृहस्पतिवार को कहा कि संदिग्धों के स्कैच बनवा लिए गए हैं। उम्मीद है कि इन्हें जारी करने के बाद हमें अहम सफलता हाथ लगेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘प्रत्यक्षदर्शियों और धमाकों में घायल हुए लोगों से मिले इनपुट से हमने संदिग्धों के स्कैच बनवाने की कोशिश की है। इन्हें जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। जांचकर्ता मिले सुरागों पर काम करने मे लगे हुए हैं।’

21 फरवरी को हैदराबाद के दिलसुखनगर में हुए दो शक्तिशाली बम धमाकों में 16 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। राज्य सरकार ने घटना की जांच करने के लिए 15 टीमों का गठन किया है। इसके अलावा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) भी बम धमाकों की जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मगर डीजीपी ने कहा कि पुलिस के पास काफी अहम जानकारी है और जल्द ही हमें अहम सफलता हाथ लग सकती है। उन्होंने कहा कि मैं अभी तक की जांच प्रक्रिया से खुश हूं। हम काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल है और हमें लगातार इनपुट मिल रहे हैं।

हालांकि रेड्डी ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के स्पष्ट नहीं होने की बात कही। जब उनसे कुछ युवाओं की गिरफ्तारी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें सिर्फ पूछताछ के लिए समन भेजा है।

इससे उन्हें थोड़ी परेशानी तो उठानी पड़ेगी, लेकिन उन्हें समाज के हित यह झेलना होगा। धमाकों में शामिल आतंकी संगठन के खिलाफ सुबूत पर उन्होंने कहा कि अभी तक हम किसी भी नतीजे पर नहीं निकले हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें