फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री की हत्या में पति से पूछताछ

Thu, 25 Oct 2012 11:54 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल व अभिनेत्री बिदुषी की हत्या की गुत्थी सुलझाने के प्रयास में पुलिस ने उसके पति से पूछताछ की, जो कि पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। सोमवार रात को अंधेरी में इस अभिनेत्री की लाश उसके अपार्टमेंट से बरामद हुई थी। उसके पति केदार ने बाद में पुलिस को इसकी जानकारी दी थी।
विज्ञापन


शुरुआत में पुलिस मान रही थी कि यह दुर्घटना है और शीशे के मेज से टकराने से उसे चोटें आईं हैं। मगर बाद में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अब तक कई लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘केदार के व्यवहार में अचानक से बदलाव देखे गए। रविवार को दोनों के बीच काफी झगड़ा भी हुआ था।

सोमवार को सुबह घर छोड़ने के बाद उसने बिदुषी को एसएमएस भेज कर अपनी पत्नी की चिंता जाहिर की थी। ऐसा पहले उसने कभी नहीं किया। इसके अलावा उसने कई फोन भी किए। यही नहीं उसने शादी के बाद पहली बार अपनी ससुराल में भी फोन किया। हम उसके व्यवहार में आए अचानक बदलाव के बारे में जानना चाहते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें