सारनाथ में मूलगंध कुटी विहार के सामने गुरुवार की सुबह ड्राइवर शैलेंद्र तिवारी ने पत्नी मिथिलेश उर्फ शशिबाला (30) को चाकू से गोदकर मार डाला। घटना के समय आसपास काफी लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने महिला को बचाने का साहस नहीं दिखाया।
दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को लहरतारा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह टूरिस्ट गाइड पत्नी के चरित्र पर शक करता था और उसको खत्म कर दिया।
सारनाथ क्षेत्र के खजुही गांव निवासी शैलेंद्र तिवारी की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व चंदौली के मिसिरपुर की मिथिलेश उर्फ शशिबाला से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। शैलेंद्र पत्नी की चाल-चलन पर शक था। वह चाहता था कि शशिबाला गाइड का काम छोड़ दे। इसको लेकर दोनों में विवाद होता था। छह साल से शशिबाला अलग पांडेयपुर में रहती थी। हालांकि शैलेंद्र कभी-कभार पत्नी से मिलने जाता था।