फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवानों पर लगा बलात्कार का आरोप

Sun, 19 Jul 2015 08:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने असम में सेना के जवानों द्वारा एक नाबालिग समेत तीन महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले का संज्ञान लेते हुए केंद्रीय रक्षा सचिव और असम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को नोटिस जारी किया है। यह घटना गत छह अप्रैल की है।
विज्ञापन


आयोग ने इस घटना को पीड़िता के मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन बताया है। आयोग ने रक्षा मंत्रालय के सचिव और असम के डीजीपी को दो हफ्ते के भीतर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

जानकारी के मुताबिक, असम में गत छह अप्रैल को सेना के जवान गश्त पर थे। इसी दौरान वे एक गांव पहुंचे। वहां जवानों ने गांव की 13 वर्षीय लड़की को जबरन उठाया और पास के जंगल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। लड़की को छुड़ाने के लिए उसकी मां और एक अन्य रिश्तेदार वहां पहुंचीं। जवानों ने उन दोनों के साथ भी बलात्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें