फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मानव कंप्यूटर’ शकुंतला देवी का निधन

Sun, 21 Apr 2013 11:19 PM IST
बंगलूरू/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया की जानी मानी अंकशास्त्री और गणित की अबूझ पहेलियों को चुटकियों में सुलझा देने वाली गणितज्ञ शकुंतला देवी का रविवार को निधन हो गया।
विज्ञापन


वह 80 वर्ष की थीं और कुछ समय से बीमार थीं।

‘मानव कंप्यूटर’ के नाम से मशहूर शकुंतला देवी मुश्किल से मुश्किल गणित के सवालों को चुटकी में सुलझा दिया करती थीं।

शकुंतला देवी एजुकेशनल फांउडेशन पब्लिक ट्रस्ट के ट्रस्टी डीसी शिवादेव ने कहा कि बंगलोर अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। रविवार सुबह 8:15 पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।

शिवादेव ने बताया कि करीब दो हफ्ते पहले शकुंतला देवी को सांस संबंधी तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बाद में उन्हें दिल और किडनी संबंधी बीमारी ने भी घेर लिया। अपनी योग्यता के दम पर उन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाई थी और उन्होंने ‘फन विद नंबर्स’, ‘एस्ट्रॉलॉजी फॉर यू’, ‘पजल टू पजल यू’ जैसी कई किताबें भी लिखीं।
विज्ञापन


वह पिछली सदी के किसी भी हफ्ते का दिन पलक झपकते ही बताने की योग्यता रखती थीं। शकुंतला देवी का जन्म बंगलूरू के एक ढिवादी परिवार में हुआ था। उनके पिता सर्कस में शो किया करते थे।
विज्ञापन


शकुंतला देवी की प्रतिभा को उनके पिता ने बचपन में ही पहचान लिया था। उन्होंने मात्र छह साल की उम्र में ही मैसूर विश्वविद्यालय में अपने गणना संबंधी कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें