वर्ल्ड कप 2015 में दक्षिण अफ्रीकी टीम को चारों खाने चित करने के बाद भारतीय टीम जश्न में झूम रही है। इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी टीम को बधाई दी है।
इस जीत के साथ ही भारतीय क्रिकेट फैंस को पटाखे छोड़ने का एक और मौका मिल गया है। इसके साथ ही टीम इंडिया को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और बॉलीवुड कलाकार अनुपम खेर ने भी टीम इंडिया को इस जीत पर बधाई दी है।
वहीं मोदी ने पाकिस्तान पर जीत के बाद भी ट्वीट करके टीम इंडिया को बधाई दी थी। इसके पहले भी वो टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीतने की शुभकामनाएं दे चुके हैं।
नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
Great performance. Well played. Congrats Team India. You make us proud yet again.— Narendra Modi (@narendramodi) February 22, 2015
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दी बधाई
Congratulations on your second victory in ICC World Cup 2015; the first ever win against S.Africa in World Cup matches #PresidentMukherjee— President of India (@RashtrapatiBhvn) February 22, 2015
भारत रत्न और मास्टर ब्लास्टर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा है कि विश्वकप में भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली जीत मिलने पर टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई। यह एक यादगार पल था।
Terrific performance team India.First win in a World Cup against South Africa.First time for me in the stands in a WorldCup.Memorable firsts— sachin tendulkar (@sachin_rt) February 22, 2015
अमित शाह ने भी किया ट्वीट
Congratulations Team India, @msdhoni & @SDhawan25 for the massive victory over S.Africa in World Cup. (President GCA)
#IndiaVsSA— Amit Shah (@AmitShahOffice) February 22, 2015
अनुपम खेर ने दी बधाई
CONGRATULATIONS INDIA. Bharat Mata Ki Jai. Thank you Team India for this great victory..:) #MyCountryBest— Anupam Kher (@AnupamPkher) February 22, 2015