अभिनेत्री हेमा मालिनी ने करीब हफ्ते भर पहले दौसा में जयपुर-आगरा हाइवे पर हुए एक्सीडेंट के दौरान बच्ची सोनम की मौत पर पहली बार ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने ट्वीट कर बच्ची की मौत पर दुख तो जताया लेकिन साथ ही उन्होंने मृत बच्ची के पिता को भी इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया। बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने ट्वीट किया, ‘मेरा दिल उस बच्ची के लिए रोता है जिसने बेवजह इस दुर्घटना में अपनी जिंदगी गंवा दी।'
अभिनेत्री का यह बयान उनके हॉस्पिटल से छूटने के कई दिन बाद आया है। इस हादसे में सोनम की मौत हो गई थी और हेमा समेत पांच लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद हेमा के ड्राइवर महेश चंद्र ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसे बाद में जनामत पर रिहा कर दिया गया।
पढ़ें हेमा का ट्वीट-
My heart goes out to the child who unnecessarily lost her life and the family members who have been injured in the accident. Contd— Hema Malini (@dreamgirlhema) July 8, 2015
(Contd) How I wish the girl's father had followed the traffic rules - thn this accident could have been averted & the lil one's life safe!— Hema Malini (@dreamgirlhema) July 8, 2015
मीडिया पर बरसी हेमा
ट्विटर के जरिए हेमा ने बच्ची के पिता पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'काश, कि उसके पिता ट्रैफिक नियमों का पालन करते तो यह दुर्घटना टल सकती थी और उस बच्ची की जान बच सकती थी।’
वह यहीं नहीं रुकी उन्होंने दौसा हादसे पर मीडिया के रवैये को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'सनसनी की भूखी मीडिया और कुछ अन्य लोगों ने मुझे उस वक्त कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया जब मैं पूरी तरह से असहाय और आघात के दौर से गुजर रही थी। उनका यह रवैया मानवता के सबसे नीचले स्तर को दर्शाता। मुझे उनपर शर्म आती है, भगवान उनका भला करें।'
आपको बता दें कि 2 जुलाई को हुए इस हादसे में हेमा मालिनी को भी काफी चोटें आई थीं जिसके बाद उन्हें जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान पीड़ित परिवार वालों को अपने साथ अस्पताल नहीं ले जाने की वजह से हेमा की चौतरफा आलोचना भी हुई और उनके इस रवैये पर सवाल भी उठाए गए।
पढें हेमा का ट्वीट-
As for the sensation-hungry media & a few members of the public who had a field day maligning me even when I was helpless &in deep trauma..— Hema Malini (@dreamgirlhema) July 7, 2015
...who actually & unbelievably stooped to the lowest levels of human decency, I can only say "Shame on u" &"God Bless"!— Hema Malini (@dreamgirlhema) July 7, 2015