फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में सेना के दल पर आतंकी हमला, एक की मौत

Fri, 19 Oct 2012 11:17 PM IST
श्रीनगर/जम्मू/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी संगठन लश्कर-ए- तैयबा के आतंकियों ने शुक्रवार को नौगाम में बाइपास पर सेना के काफिले पर हमला कर दिया। आतंकियों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में सेना का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। सेना की जवाबी कार्रवाई के दौरान आतंकियों ने पास ही स्थित चार सितारा सिल्वर स्टार होटल में घुसने की कोशिश की।
विज्ञापन


इस दौरान आतंकियों द्वारा की जा रही अंधाधुंध फायरिंग में होटल के बेल ब्वाय फारूक अहमद की मौत हो गई जबकि दो अनीस और बिलाल घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इलाका सुनसान होने के कारण आतंकी होटल के पिछले रास्ते से फरार होने में सफल रहे। हमलावर आतंकियों की संख्या तीन से पांच बताई जा रही है। आतंकियों ने इस 30 मई को भी खनियार में सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया था।

आतंकी हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों द्वारा इलाके की घेराबंदी कर ली गई। पुलिस महानिरीक्षक एसएम सहाय ने बताया कि फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि आतंकियों ने सेना के दल को निशाना बनाकर हमला किया या होटल को निशाना बनाकर। उन्होंने इस हमले में होटल के एक कर्मी की मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक देर शाम एक स्थानीय न्यूज एजेंसी को लश्कर के प्रवक्ता अब्दुल्ला गजनवी ने बताया कि नौगाम में लश्कर द्वारा आतंकी हमले को अंजाम दिया गया है। माना जा रहा है कि घाटी में पर्यटन सीजन शुरू होने के बाद से अब तक बनी शांति और अमन में खलल डालने और अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर पर्यटकों में दहशत फैलाने को आतंकियों द्वारा इस हमले को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें