फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची स्टेडियम को आईसीसी की हरी झंडी

Fri, 19 Oct 2012 11:13 PM IST
रांची/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रांची में नवनिर्मित एचईसी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम कांप्लेक्स को आईसीसी ने हरी झंडी दे दी है। हरी झंडी मिलने के बाद स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मैच से ही आगाज करने को तैयार है। इस स्टेडियम में 19 जनवरी को पहली बार भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की वन-डे सीरीज का तीसरा मैच 19 जनवरी को आयोजित कराया जाएगा।
विज्ञापन


आईसीसी की जांच टीम के सदस्यों ने डेविड बून की अध्यक्षता में लगभग 15 दिन पहले स्टेडियम का निरीक्षण किया था। ईसीबी के तीन सदस्यों ने भी बृहस्पतिवार को स्टेडियम का दौरा करने के बाद संतुष्टि जताई। रांची भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का गृह नगर है और इस स्टेडियम में अब तक न तो कोई प्रथम श्रेणी मैच और ना ही लिस्ट ‘ए’ मैच का आयोजन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें