व्यापम घोटाले की आंच खुद पर आने के बाद मध्यप्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को अपना इस्तीफा भेज दिया है। गौरतलब है कि व्यापम घोटाला मध्यप्रदेश की राजनीति में काफी गर्मागर्मी ला चुका है।
आपको बता दें कि सूबे के राज्यपाल गृहमंत्रालय द्वारा इस्तीफा सौंपने के आदेश के बाद से ही काफी दबाव में थे। इससे पहले मंगलवार को घोटाले की जांच कर रही राज्य की एसटीएफ राज्यपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा चुकी है।
गौरतलब है कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी वर्तमान राज्यपाल पर एफआईआर दर्ज हुई हो। यादव पर एसआईटी ने धोखाधड़ी समेत कई धाराओं पर मामला दर्ज किया है।