फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान पर फैसले से इन लोगों की अटकी सांसें

विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2002 के बहुचर्चित हिट एंड रन मामले में मुंबई की एक अदालत ने सलमान को दोषी करार दिया है। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री के 200 करोड़ रुपये दांव पर लग गए हैं।
विज्ञापन


इस समय उनकी दो फिल्मों की शूटिंग चल रही है। ऐसे में फिल्म जगत और सलमान के प्रशंसकों की नजरें अदालत के फैसले पर लगी हैं। इंडस्ट्री के जानकार कोमल नाहटा के मुताबिक, ‘फिल्म जगत को उम्मीद है कि कुछ भी बुरा नहीं होगा। वह बेगुनाह करार दिए जा सकते हैं या फिर उन्हें कम से कम सजा हो सकती है।’

सलमान पिछले कुछ वर्षों में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहे अभिनेताओं में शामिल रहे हैं। इस समय सलमान की दो फिल्मों करीना कपूर के साथ ‘बजरंगी भाईजान’ और सोनम कपूर के साथ ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग जम्मू-कश्मीर में हुई है। इंडस्ट्री के एक और जानकार अमोद मेहरा ने कहा कि सलमान को चार फिल्में और करनी हैं। इनमें ‘दबंग 3’ और  ‘एंट्री में नो एंट्री’ शामिल हैं। हालांकि इन फिल्मों की अभी सिर्फ घोषणा हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन

हादसे में हो गई थी एक व्यक्ति की मौत

सलमान पर 28 सितंबर 2002 को देर रात बांद्रा में अपनी कार को एक बेकरी से टकरा देने का आरोप है। इन हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि चार अन्य घायल हो गए थे। सलमान पर गैर इरादतन हत्या का आरोप है और इस मामले में उन्हें अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है।

आर्म्स एक्ट में सुनवाई अगले महीने
काले हिरण का शिकार करने के दौरान अवैध हथियार का इस्तेमाल करने के आरोप में अभिनेता सलमान खान के खिलाफ अगली सुनवाई एक जून को होगी। सोमवार को जोधपुर अदालत ने इस मामले से जुड़ी फाइल सेशन कोर्ट भेजी जाने के कारण सुनवाई स्थगित कर दी

इस मामले में पिछली सुनवाई में सलमान खान के बयान दर्ज हुए थे, जिसमें उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों पर खुद को फंसाए जाने के आरोप लगाए थे। अगली सुनवाई में सलमान खान की ओर से स्वयं को बेगुनाह साबित करने के लिए सबूत पेश किए जाने हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें