शुक्रवार को अमेरिका की पीउ रिसर्च की रिपोर्ट आई है, जिसके अनुसार भारत 2050 तक दुनिया भर में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश हो जाएगा।
इसी रिपोर्ट का हवाला देते हुए विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अंतरराष्ट्रीय महासचिव चंपत राय ने एक विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हिंदुओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए।
चंपतराय ने कहा कि अगर हिंदू एक बच्चा पैदा करने की मानसिकता से बाहर नहीं निकलते हैं तो एक दिन पूरे देश पर मुसलमानों का कब्जा हो जाएगा।
उनके अनुसार यदि हिंदू कम बच्चे पैदा करते रहे, तो 2050 में पूरी हिंदू जाति को इसके बहुत ही भयावह परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।