फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन की महारानी से भी ज्यादा अमीर हैं ये भारतीय

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरआई उद्योगपति हिंदुजा बंधु ब्रिटेन के 2015 के सबसे अमीर परिवार की सूची के शीर्ष में बेशक बाहर हो गए हैं, लेकिन ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से रईस शख्सियत बनने में कामयाब रहे हैं। द संडे टाइम्स अखबार ने रविवार को ब्रिटेन के सबसे रईस परिवारों की सूची जारी कर दी।
विज्ञापन


इसमें यूक्रेन में जन्मे म्यूजिक दिग्गज लेन ब्लावत्निक ने हिंदुजा बंधुओं को मात देते हुए शीर्ष पर काबिज होने में सफलता हासिल की है। हालांकि सूची में इस साल करीब 35 भारतीय मूल की शख्सियतों को शामिल किया गया है, जिसमें से पांच नए भारतीय मूल के रईस है।

‘संडे टाइम्स रिच लिस्ट’ में 1989 में शीर्ष पर रही ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय इस साल के 300 रईसों की सूची से बाहर हो गई हैं। सूची में 2014 में ब्रिटेन के सबसे अमीर शख्सियत रहे श्रीचंद और गोपीचंद हिंदुजा इस साल करीब 12.59 खरब रुपये (12 अरब पाउंड)  की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान में खिसक गए।
विज्ञापन

विज्ञापन

शीर्ष स्‍थान से पिछड़ गए हिंदुजा बंधु

वहीं, यूक्रेन के ब्लावत्निक करीब 12.76 खरब रुपये (13.17 अरब पाउंड) की संपत्ति के साथ सूची के शीर्ष में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

इसके अलावा सूची में पिछले साल तीसरे स्थान पर काबिज रहे स्टील कारोबारी लक्ष्मी एन मित्तल भी खिसक कर करीब 8.91 खरब रुपये (9.2 अरब पाउंड) की संपत्ति के साथ सातवें पायदान पर आ गए।

हालांकि एनआरआई उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल की संपत्ति में इजाफा हुआ है, जिसके चलते वह करीब 2.13 खरब रुपये (2.2 अरब पाउंड) की संपत्ति के साथ 47वें स्थान पर आ गए हैं। सूची के मुताबिक पिछले 10 सालों में 1000 अमीरों की संपत्ति में दुगुना से अधिक इजाफा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें