फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों पर क्या बोल गए परेश रावल?

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता से नेता बने भाजपा सांसद परेश रावल ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने यह बयान अपने लोकसभा क्षेत्र पश्चिमी अहमदाबाद इलाके में जनसंपर्क अभियान के दौरान दिया।
विज्ञापन


परेश रावल कार्यकर्ताओं से स्वच्छ भारत अभियान की चर्चा कर रहे थे तभी वह हिंदू धार्मिक स्थलों पर सफाई को लेकर विवादित बयान दे गए।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, परेश रावल ने कार्यकताओं से कहा कि ऐसा देखा गया है कि हिंदुओं के पूजा स्थल अन्य धर्मों के पूजा स्थलों की तुलना में सबसे ज्यादा गंदे होते हैं। उनके इस बयान को लेकर काफी चर्चा है, हालांकि उनका बयान स्वच्छ भारत अभियान के तहत दिया गया है।

गौरतलब है कि परेश रावल ने इलाके के गांव राजपुर को आदर्श गांव के लिए चुना है। वह इस गांव के आस पास सफाई अभियान के लिए लोगों से मिल रहे हैं और कार्यकताओं को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'स्वच्छ भारत' से जुड़ चुकी हैं कई हस्तियां

स्वच्छ भारत अभियान में अब तक कई बड़ी हस्तियां जुड़ चुकी हैं। भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है जिसकी चर्चा प्रधानमंत्री मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में कर चुके हैं।

गौरतलब है कि इस अभियान में बॉलीवुड से सलमान खान, आमिर खान और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी जुड़ चुके हैं।

इतना ही नहीं सलमान खान ने गंदी बस्ती में सफाई के साथ वहां की दीवारों में पेंट भी किया जिसकी तस्वीरें में मीडिया में आईं थीं। इससे पहले मोदी सरकार के कई बड़े मंत्री भी इस अभियान के तहत सड़कों पर झाड़ू लगा चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें