फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जिहादियों के पास AK-47, हिंदू नेताओं को भी दें बंदूक'

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने बयानों और कारगुजारियों के कारण अक्सर विवादों में रहने वाले संगठन श्रीराम सेने के नेता प्रमोद मुतालिक ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदू नेताओं को बंदूक रखने की आजादी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


मुतालिक ने कहा कि केंद्र सरकार को तमिलनाडु और दूसरे राज्यों में हिंदू नेताओं को हथियार रखने की इजाजत देना चाहिए। उन्हें आत्मरक्षा के लिए हथियार की जरूरत है।

मुतालिक ने दावा किया कि मुस्लिम जिहादियों ने लगभग 127 हिंदू नेताओं को मार डाला। मुतालिक ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में गृहमंत्रालय को याचिका भेजी है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

'आतंकियों के पास एके-47 जैसे हथियार'

मुतालिक ने कहा कि इस्लामिक आतंकवादियों के पास एके-47 जैसे हथियार हैं। लव जिहाद के नाम पर अब एक नए किस्म का आतंकवाद देश भर में फैल रहा है। हमें भी सुरक्षा की जरूरत है।

मुतालिक ने देश भर में शराब और पबों पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की।

उन्होंने कहा, 'मोदी सरकार को को सभी शराब की दुकानों और पबों पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। मुतालिक ने पुरुषों और म‌हिलाओं के लिए ड्रेस कोड तय करने की बात भी की। मुतालिक ने कहा कि कपड़ों के कारण भी रेप की वरादात बढ़ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें