अपने बयानों और कारगुजारियों के कारण अक्सर विवादों में रहने वाले संगठन श्रीराम सेने के नेता प्रमोद मुतालिक ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदू नेताओं को बंदूक रखने की आजादी मिलनी चाहिए।
मुतालिक ने कहा कि केंद्र सरकार को तमिलनाडु और दूसरे राज्यों में हिंदू नेताओं को हथियार रखने की इजाजत देना चाहिए। उन्हें आत्मरक्षा के लिए हथियार की जरूरत है।
मुतालिक ने दावा किया कि मुस्लिम जिहादियों ने लगभग 127 हिंदू नेताओं को मार डाला। मुतालिक ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में गृहमंत्रालय को याचिका भेजी है।