फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..तो ब्राह्मण समाज के 150 लोग कर लेंगे धर्म परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के तितरौदा गांव से आठ सितंबर से अपहृत किशोरी को बरामद नहीं करने और आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने के विरोध में गांव में पंचायत हुई। इनमें निर्णय लिया गया कि यदि दो दिन के अंदर पुलिस ने किशोरी बरामद नहीं की तो ब्राह्मण समाज के 150 लोग धर्म परिवर्तन कर लेंगे। उन्होंने डीएम को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन


तितरौदा गांव के ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना है कि एक 17 वर्षीय किशोरी को आठ सितंबर की रात दलित समाज का युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। आरोपी के परिवार के पांच सदस्य सहयोगी हैं।

सिंघावली अहीर थाना पर शिकायत की गई थी लेकिन अभी तक पुलिस ने न तो किशोरी को बरामद किया और न ही आरोपियों को गिरफ्तार। दो-तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, लेकिन बाद में उन्हें थाने से छोड़ दिया। उनका कहना है कि वे पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर मुस्लिम लोगों से करेंगे मदद की अपील

इस मामले में गांव में पंचायत हुई। पंचों ने निर्णय लिया कि यदि पुलिस ने दो दिन के अंदर किशोरी को बरामद नहीं किया तो वे हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मजबूर होगे। उसके बाद मुस्लिम धर्म के लोगों से किशोरी की बरामदगी के लिए सहयोग की अपील करेंगे।

सोमवार शाम गांव के लोगों ने डीएम और एएसपी को इस मामले से अवगत करा दिया है। इस मौके पर सुधीर कुमार शर्मा, ब्रज मोहन शर्मा, सत्यभगवान शर्मा, वीरेंद्र, यशपाल शर्मा, शिवकुमार शर्मा, विजेंद्र कुमार शर्मा, संजय शर्मा, सतीश, अनिल, सत्यपाल सिंह, जितेंद्र, रामपाल शर्मा, मुकेश शर्मा, विनोद, राजेंद्र कुमार, रामवीर, राजेंद्र, विकास कुमार, पप्पन शर्मा, ओमपाल शर्मा, देवदत्त, नत्थू, मुकेश, बिल्लू, विक्रम मौजूद रहे।

एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि अपहृत किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है। सिंघावली अहीर पुलिस किशोरी को तलाश करने के लिए हरिद्वार गई थी, लेकिन वहां से खाली हाथ लौट आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें