आर्थिक तंगी से जूझ रहे रामपुर के किसान ने गेहूं की खराब फसल का मुआवजा न मिलने से क्षुब्ध होकर खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। उसकी मौके पर मौत हो गई। बताते हैं कि किसान पर करीब 50 हजार रुपये का कर्ज भी था।
रामपुर में शाहबाद के ढकिया चौकी क्षेत्र के भगवतीपुर निवासी किसान चंद्रपाल जाटव (60) के नाम पर चार बीघा जमीन थी। रबी के सीजन में उसने गेहूं बोया था, बारिश और ओलावृष्टि से फसल नष्ट हो गई थी।
उसे खराब फसल का मुआवजा आज तक नहीं मिला था। उसने गांव के लोगों से 50 हजार रुपये कर्ज ले रखा था। कर्ज को लेकर परेशान किसान ने रविवार रात लगभग 11 बजे कमरे में अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।