फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में जेटली बोले, भ्रष्टाचार में डूबे हैं कांग्रेस नेता

Fri, 02 Nov 2012 12:01 AM IST
कुल्लू/सिरमौर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के अरुण जेटली और शाहनवाज हुसैन ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं पर जमकर निशाना साधा है।  आनी के राजा रघुवीर सिंह मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए जेटली ने कहा कि हिमाचल जैसी पवित्र भूमि पर कांग्रेस नेताओं के खाते खुल रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष वीरभद्र सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि राजा महाराजों को घोटाले नहीं करने चाहिए, उनके पास तो पैत्रिक संपत्ति ही बहुत है। केंद्र सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर आम लोगों को प्रताड़ित कर रही है।
विज्ञापन


जेटली ने कहा कि भाजपा अपनी विकास की ताकत पर हिमाचल और गुजरात के चुनावों में जीतकर फिर से सरकार बनाएगी। भाजपा ने जनता के दिल की पीड़ा को समझा है और हमेशा बेहतर कार्य करने का प्रयास किया। यह चुनाव आने वाले लोकसभा चुनाव में दिल्ली को एक दिशा दिखाएगा।

महंगाई-घोटालों से क्यों भाग रहे राहुल: शाहनवाज
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद शाहनवाज हुसैन ने माजरा में चुनावी जनसभा में कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी हिमाचल की चुनावी जनसभाओं में आकर मनरेगा का विषय छेड़ रहे हैं। वह केंद्र के अरबों-खरबों के घोटालों, बढ़ती महंगाई एवं रसोई गैस सिलेंडरों जैसे ज्वलंत मुद्दे से दूर क्यों भाग रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस मुसलमानों को अपना वोट बैंक समझती है जबकि नाहन निर्वाचन क्षेत्र में यदि कोई सबसे गरीब होगा तो वह मुसलमान परिवार हैं। आखिर इस गरीबी के लिए जिम्मेवार कौन है इस पर गंभीरता से मंथन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें