फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह को कोर्ट में पेश होने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसी प्रजापति फर्जी एनकाउंटर केस में मुंबई की सत्र न्यायालय ने अमित शाह सहित सभी आरोपियों को सुनवाई के  दौरान अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 26 अगस्त को होगी। कोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए कहा है कि पेश नहीं होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। भाजपा अध्यक्ष सोहराबुद्दीन शेख और तुलसी प्रजापति फर्जी एनकाउंटर मामले में जमानत पर हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने इन दोनों मुकदमों को जोड़ दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन

अमित शाह हुए थे गिरफ्तार

इस मामले की सुनवाई कर रही मुंबई की निचली अदालत ने पिछले दिनों अमित शाह के राजनीतिक व्यस्तता की अपील पर पेशी से छूट दी थी। तुलसी प्रजापति की 28 जुलाई 2006 में पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी गई थी।

सीबीआई के मुताबिक प्रजापति सोहराबुद्दीन शेख फर्जी एनकाउंटर का गवाह था इसी वजह से उसका एनकाउंटर किया गया। इस मामले में डीजी बंजारा सहित अन्य आरोपी सात साल तक जेल में रहे।

सन 2012 में सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में गुजरात के तत्कालीन गृह राज्यमंत्री अमित शाह को आरोपी बनाया था और अक्तूबर में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें