फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब हेमा मालिनी लगीं बोलने, खिल गए युवाओं के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद हेमामालिनी ने कहा कि ब्रज को पर्यटन की दृष्टि से डेवलप करने के साथ उनकी कोशिश यहां के युवा वर्ग को स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की है।
विज्ञापन


इसके लिए उनकी केंद्र सरकार में कौशल विकास और उद्यमशीलता के मंत्री से बातचीत हो चुकी है। कोशिश यह भी है कि यहां इंडस्ट्री की दृष्टि से कंटेनर डिपो और फूड प्रोसेसिंग यूनिट लग जाए।

रविवार को प्रेस से चर्चा करते हुए सांसद हेमामालिनी ने कहा कि ब्रज में आने वाले श्रद्धालु दर्शन के बाद वापस हो जाते हैं, उन्हें यहां ठहरने के लिए और कोई मनोरंजन का साधन नहीं मिलता है। इसके लिए उनकी कोशिश यहां थीम पार्क बनाने की है।
विज्ञापन


इसके लिए प्रशासन ने यमुना एक्सप्रेसवे के निकट पानीगांव में जमीन चिह्नित की है। इसके अलावा गोवर्धन में भी विकल्प दिया जा रहा है। इसके लिए मुंबई से विशेषज्ञों की टीम स्थलीय निरीक्षण कर रही है। यह मथुरा-आगरा आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करेगा।

लड़कियों को भी मिलेगा रोजगार

उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार में कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री राजीव प्रताप रूडी से बात की है। खासकर यहां की लड़कियां शिक्षा प्राप्त करने के बाद घरेलू कामों तक ही सिमट जाती हैं।

उन्हें नर्स जैसे आवश्यक प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ना है। सांसद ने बताया कि यहां इंडस्ट्री को भी डेवलप करने के प्रयास हो रहे हैं। उनकी कोशिश दिल्ली के साकेत स्थित कंटेनर डिपो को मथुरा स्थानांतरित कराने की है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इसके अलावा यहां फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना भी करानी है। यह दोनों ही प्लांट मथुरा के लिए रोजगार की दिशा में बड़ी कामयाबी साबित होंगे।

इस मौके पर भाजपा नेता जनार्दन शर्मा, राजेश सिंह पिंटू, प्रदीप गोस्वामी, शिवशंकर वर्मा, संजय प्रताप, विनोद शर्मा, मितुल पाठक, अनिल मालवीय, संजय गोविल, जगदीश चौधरी मौजूद रहे।

‘अफसरों को नहीं फुर्सत’

सांसद हेमामालिनी ने कहा कि मथुरा को रेलवे मंत्रालय से बजट में क्या चाहिए, इसके लिए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने स्थानीय प्रशासनिक और रेलवे अफसरों को वार्ता के लिए दिल्ली बुलाया है।

इसकी सूचना उन्होंने रेलवे अफसरों के साथ स्थानीय डीएम को भी दे दी है, लेकिन किसी को कोई मतलब नहीं है। इस पर गुस्सा जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि क्या मैं इनका हाथ पकड़कर दिल्ली ले जाऊं। अरे, एक कमेटी बनाओ और कमेटी को दिल्ली भेज दीजिए। जो रेल मंत्री के समक्ष अपनी आवश्यकताओं को रखे। स्वीकृत कराने की मेरी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

'बेचारे राहुल... उनका क्या बताऊं'

सिने स्टार और मथुरा की सांसद हेमामालिनी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भारतीय राजनीति में बेचारे बताते हुए कहा कि वो ऐसे व्यक्ति (नरेंद्र मोदी) से टक्कर लेने लेने की कोशिश कर रहे हैं जो देश के लिए समर्पित भाव से काम करते हैं।

रविवार को मथुरा में प्रेस से रूबरू होते हुए सांसद हेमामालिनी ने जीएसटी के सवाल पर कहा कि कांग्रेस वाले नहीं चाहते हैं। लेकिन, देश की तरक्की के लिए जीएसटी आवश्यक है।

एक टैक्स की इस व्यवस्था के समर्थन में पूरा देश एक है। जीएसटी देशहित में हैं। कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि अच्छा काम हो, ये वो नहीं चाहते।

बेचारे राहुल... उनका क्या बताऊं, वो ऐसे व्यक्ति (नरेंद्र मोदी) से टक्कर लेने की कोशिश कर रहे हैं, जो देश का दुनिया में नाम कर रहे हैं। तरक्की की राह में आम आदमी और गरीब को भी सहभागी बना रहे हैं।

ऐसे व्यक्ति से राहुल गांधी कहां ले पाएंगे टक्कर। हां, वो देश की तरक्की की प्रक्रिया में बीच-बीच में टांग खिंचाई अवश्य कर लेते हैं। काम में अड़ंगा डाल दिया जाता है।

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बयानों के सवाल पर सांसद हेमामालिनी ने कहा कि सभी के अपने-अपने हित हैं। उन्हें भी कुछ चाहिए। यदि मुझसे कोई कहे कि आप मंत्री या कुछ और बन जाओ तो मैं मना कर दूंगी। ये सब मुझे नहीं चाहिए, मुझे बस काम करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें