फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम के परिजनों को आर्थिक मदद देंगी हेमा मालिनी

Sun, 05 Jul 2015 10:54 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कार दुर्घटना में घायल भाजपा सांसद हेमा मालिनी को जयपुर के अस्पताल से शनिवार सुबह छुट्टी दे दी गई। 66 वर्षीय हेमा अपनी बेटी ऐशा देओल और दामाद भरत तख्तानी के साथ चार्टड विमान से मुंबई पहुंच गईं। हेमा के जुहू स्थित घर पर उनकी बेटी ऐशा ने पत्रकारों से कहा कि मेरी मां पीड़ित परिवार की वित्तीय मदद
विज्ञापन


करेंगी। वह ऐसा इसलिए नहीं करेंगी क्योंकि वह नेता हैं, बल्कि इसलिए करेंगी क्योंकि वह एक अच्छी इंसान भी हैं। ऐशा ने कहा, ‘जब दुर्घटना हुई तब मम्मी की जो स्थिति थी वो किसी और के बारे में कैसे सोच सकती थीं ...कोई भी सोच नहीं पा रहा था...पर हमें अफसोस है कि उस परिवार ने अपने एक प्रियजन खो दिया।’

उन्होंने कहा कि जब दुर्घटना हुई तब मम्मी सो रही थीं। ऐशा ने कहा कि डॉक्टरों ने हेमा को आराम करने को कहा है। गुरुवार रात हेमा की कार राजस्थान के दौसा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसमें एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें