फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए. हेमामालिनी और डिंपल के पास कितनी है संपत्ति?

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी 66 करोड़ से अधिक की मालकिन हैं। पति धर्मेंद्र की संपत्ति को जोड़ने पर हेमा की संपत्ति 1.78 अरब से ऊपर पहुंच जाती है।
विज्ञापन


कन्नौज से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव करीब नौ करोड़ रुपए की मालकिन हैं। उनके मुख्यमंत्री पति अखिलेश यादव के पास 18 करोड़ रुपए की चल व अचल संपत्ति है। सपा मुखिया मुलायम सिंह की बहू डिंपल के पास कार और फोन नहीं है।

धर्मेंद्र-हेमा के पास 1.78 अरब से अधिक की संपत्ति

गुरुवार को नामांकन दाखिल करने पहुंची अभिनेत्री हेमा मालिनी की ओर से दिए गए शपथ पत्र में चल संपत्ति 8 करोड़ 66 लाख दर्शाई गई है।

धर्मेंद्र के पास 1.06 अरब की अचल संपत्ति है। इस तरह हेमा मालिनी 66.65 करोड़ और धर्मेंद्र 1.11 अरब की संपत्ति के मालिक है। दोनों पति-पत्नी की संपत्ति 1.78 अरब से अधिक की है।

अखिलेश के पास 18 करोड़ की संपत्ति

डिंपल यादव की चल संपत्ति 2,25,48,626 रुपए और अचल संपत्ति 6,84,71,091 रुपए की है। उनके पति यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास करीब 18 करोड़ रुपए की चल व अचल संपत्ति है।

अखिलेश व डिंपल के हिस्से में 24191 वर्ग फुट का 1-ए विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ में आवासीय भवन है, जो 8000 वर्गफुट में निर्मित है। इसके अलावा 10100 वर्ग फुट में वाणिज्यिक भवन है। पति अखिलेश के हिस्से में इटावा में 14.225 एकड़ जमीन है।
विज्ञापन

हेमा और डिंपल की संपत्ति का रिकार्ड

हेमा की संपत्ति
नकद राशि ----- 12.52 लाख
बैंक खातों में ----- 1.12 करोड़
जेवरात ----- 1.95 करोड़
कुल चल संपत्ति ----- 8.66 करोड़
अचल संपत्ति ----- 57.99 करोड़
धर्मेंद्र के साथ संपत्ति ----- 1.78 अरब

डिंपल की संपत्ति
चल ----- 2,25,48,626 रुपए
अचल ----- 6,84,71,091 रुपए
नकद ----- 1,76,004 रुपए
जेवरात ----- 5967687 रुपए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें