फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ली एब्डो: 'संपादक ने पूरी टीम को मौत के मुंह में धकेला'

Fri, 16 Jan 2015 08:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस की चर्चित कार्टून पत्रिका शार्ली एब्डो के दफ्तर में हुए हमले को लेकर पत्रिका के एक संस्थापक सदस्य ने चौंकाने वाला बयान दिया है। बयान उस समय आया है जब हमले के बाद छपे पत्रिका के अंक की तकरीबन पांच मिलियन प्रतियां बिक गई हैं।
विज्ञापन


द टेलीग्रीफ की रिपोर्ट के अनुसार, पत्रिका के 80 वर्षीय संस्थापक रौसेल ने हमले में इतने सारे लोगों की मौत के लिए पूर्व संपादक की गलतियों को जिम्मेदार ठहराया है।

1970 में पत्रिका शार्ली एब्डो के पहले अंक के लिए काम कर चुके रौसेल ने अपने लेख में लिखा है "I really hold it against you"।

रौसेल ने आगे लिखा है संपादक ने अपनी गलतियों पर सुधार नहीं किया। उन्होंने कहा कि पत्रिका के पूर्व मालिकों ने भी पत्रिका की संपादकीय नीति की आलोचना की थी। रौसेल ने हमले के लिए भी संपादक को दोषी ठहराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

पहली बार कार्टूनों को बताया आपत्तिजनक

पत्रिका के हिस्सेदार रौसेल ने हमले में मारे गए पूर्व संपादक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें लगता है संपादक ने ही पूरी टीम को मौत के मुह में धकेला है।

इस अंक में छपे लेख में उन्होंने लिखा है कि संपादक को ऐसी गलतियां नहीं करनी चाहिए लेकिन उन्होंने 2012 में फिर से गलती की और भड़काऊ कार्टून प्रकाशित किए।

रौसेल ने कंपनी की हिस्सदारों के बारे भी लिखा कि भड़काऊ कार्टूनों के छपने की वजह से उन्होंने 22 साल पहले अपनी हिस्सेदारी बेच दी थी।

हालांकि उनके इस लेख पर कुछ पत्रकारों ने असहमति जताते हुए कहा है कि इससे पहले उन्होंने कभी भी विवादित और भड़काऊ कार्टूनों पर आपत्ति नहीं जाहिर नहीं की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें