फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडे से राहत मिलेगी लू के थपेड़ों से, होगी बारिश

Sat, 25 May 2013 12:27 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीआर को शनिवार तक खतरनाक लू के थपेड़े झेलने पड़ेंगे। अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास रहेगा।
विज्ञापन


हालांकि, रविवार से मामूली राहत मिलनी शुरू होगी। शुक्रवार को एनसीआर में 46 डिग्री से ऊपर पारा दिल्ली के पालम और हरियाणा के फरीदाबाद केंद्र पर दर्ज किया गया।

आद्रता में कमी के कारण हवा अधिक गर्म रही। उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री ऊपर रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 72 घंटे में पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान और पश्चिम यूपी के कुछ इलाकों में आंधी के साथ ही बारिश की संभावना है।

अगले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश होगी। इससे उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी। एनसीआर में तापमान 42-43 डिग्री के आसपास दर्ज होगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 29.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


हवा में नमी की न्यूनतम मात्रा 22 फीसदी व अधिकतम 45 फीसदी रही। इस बीच लू की थपेड़ों में दिनभर लोगों को झुलसाया। एनसीआर में सबसे ज्यादा तापमान दिल्ली के पालम केन्द्र पर 46.7 डिग्री दर्ज किया गया।

तप रहा एनसीआर-----(अधिकतम/न्यूनतम)
फरीदाबाद-----------------46.1/30.6 डिग्री
दिल्ली--------------------45.0/29.5 डिग्री
नोएडा--------------------44.5/29.5 डिग्री
गाजियाबाद---------------44.1/30.0 डिग्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें