फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के बहाने बहन को लाया पर करने लगा रेप

Tue, 28 May 2013 08:07 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चचेरी बहन को नौकरी का झांसा देकर झारखंड के गुमला से दिल्ली लेकर आया, लेकिन दोस्त के साथ मिलकर उसका रेप करने लगा।
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी किसी तरह उसके चुंगल से भाग निकली।

सोमवार रात कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर के पास बेहोशी की हालत में मिली। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।

जांच में पता चला है कि झारखंड के गुमला में किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज है। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी गुमला पुलिस को दे दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मूलत: झारखंड के गुमला की रहने वाली है।

उसका चचेरा भाई व उसका एक दोस्त 10 दिन पहले नौकरी दिलाने के बहाने उसे दिल्ली लाए।

उन्होंने प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए पटेल नगर में रहने वाले एक व्यवसायी के यहां उसकी नौकरी लगवा दी। बीच-बीच में चचेरा भाई उसे लेकर अपने घर आता था, जहां दोस्त के साथ मिलकर उससेे दुष्कर्म करता था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि किशोरी को आरोपी के घर का पता नहीं मालूम। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर वह सोमवार को घर से भाग गई और कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर पहुंचकर बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें