फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल्स को एक रात के 1 लाख देकर होटल भेजता था विंदू

Tue, 28 May 2013 07:09 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-6 में स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार विंदू दारा सिंह को लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच ने नया खुलासा किया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि विंदू दारा सिंह का कनेक्शन सेक्स रैकेट से भी है। विंदू क्रिकटरों और अंपायरों को फिक्सिंग में शामिल करने के लिए हाई-फाई मॉडल्स को इनके पास भेजता था।

सूत्रों की मानें तो क्राइम ब्रांच को एक होटल के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिनमें इस बात का खुलास हुआ है कि विंदू क्रिकेटरों को मॉडल्स की सप्लाई करता है। इसके बदले में विंदू मॉडल्स को बड़ी रकम भी देता था।
विज्ञापन


विंदू मॉडल्स को एक रात के एवज में 1 लाख रुपये तक देता था। पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज में ऐसी ही दो मॉडल्स की पहचान की गई है।

क्राइम ब्रांच के सूत्रों का कहना है कि दोनों मॉडल्स उड़ीसा और हैदराबाद की मूल निवासी हैं। फिलहाल दोनों मॉडल मुंबई के लोखंडवाला कॉम्पलेक्स में रहती हैं।

पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज मुंबई के उस होटल के हैं, जहां बुकी पवन जयपुर ठहरा करता था। पवन विंदू का खास दोस्त था। सूत्रों के मुताबिक विंदू पाक अंपायर असद रउफ के पास भी मॉडल्ड भेजता था।

विंदू पवन और संजय के जरिए ही असद रऊफ के संपर्क में आया था। विंदू ने पवन और उसके भाई संजय को अपनी गिरफ्तारी से ठीक एक दिन पहले दुबई भगा दिया था।

विंदू की कस्टडी बढ़ी
स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार विंदू दारा सिंह की पुलिस कस्टडी बढ़ा दी गई है। मुंबई की एक अदालत ने विंदू को 31 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

विंदू का यू-टर्न
इससे पूर्व विंदू दारा सिंह बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन को लेकर दिए गए अपने पहले बयान से पलट गए। विंदू ने अपन बयान से यू-टर्न लेते हुए कहा कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में मयप्पन का कोई रोल नहीं है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पूर्व पूछताछ में विंदू ने पुलिस को बताया था कि मयप्पन उनके जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते थे।

मंगलवार को कोर्ट ले जाते समय जब विंदू से स्पॉट फिक्सिंग मामले में मयप्पन की भूमिका को लेकर मीडिया ने सवाल किए तो उन्होंने कहा कि स्पॉट फिक्सिंग में मयप्पन की कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें