फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेल कर बताया, मुस्लिम हो इसलिए नौकरी पर नहीं रख सकते

Thu, 21 May 2015 08:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरों का व्यापार करने वाली एक कंपनी ने एक लड़के को सिर्फ इसलिए जॉब नहीं दी क्योंकि वह मुस्लिम था। कंपनी ने ऐसा  लिखित रूप में कहा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मामला मुंबई का है जहां हरे कृष्णा एक्सपोर्ट्स नामक हीरों का व्यापार करने वाली कंपनी ने जीशान खान की जॉब एप्लिकेशन सिर्फ इसलिए रद्द कर दी क्योंकि वो मुस्लिम था। ऐसा सिर्फ जीशान के साथ ही नहीं किया।

उसने अपने एचआर डिपार्टमेंट में ट्रेनी को भी इसलिए सस्पेंड कर दिया क्योंकि वह मुस्लिम थी। सस्पेंड हुई महिला के लिंक्ड इन प्रोफाइल से पता चला है कि वो पिछले चार से एचआर डिपार्टमेंट में एक्जीक्यूटिव रह चुकी है। उसने जनवरी में कंपनी ज्वाइन की थी।
विज्ञापन

कंपनी ने मेल में बताया जवाब

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए शिकायत पर जांच के आदेश दे दिए हैं। जीशान के मुताबिक उसने कंपनी को अपना रेज्यूमे ई-मेल किया था।

जिसके बाद कंपनी का यह जवाब आया कि कंपनी केवल गैरमुस्लिम कैंडिडेट्स को ही जॉब देती है। जीशान ने कहा कि अगर कंपनी को उसे रिजेक्ट ही करना थो तो वो उसे कर सकती थी, लेकिन ऐसी वजह बताकर रिजेक्ट करना कहां तक सही है।

जीशान ने एमबीए किया और वो अपने लिए नौकरी की तलाश कर रहा था। जीशान और उसके कई साथियों ने एक साथ जॉब के लिए अपना रेज्यूमे भेजा था, लगभग सभी को कंपनी ने नियुक्त कर लिया लेकिन जब मेरे लिए जबाव आया तो मैं चौंक गया।
(फोटो में जीशान को आया ई-मेल)
विज्ञापन

सोशल मीडिया भी आया जीशान के साथ

जीशान ने अपने साथ हुई इस घटना को अपने फेसबुक पर शेयर किया, उसके बाद लोगों के कमेंट्स आने लगे। धीरे धीरे ये खबर आग की तरह फैल गई और सोशल मीडिया पर जीशान छा गए।

ट्विटर पर जीशान ट्रेंड करने लगे और लोगों उनके पक्ष में लगातार ट्वीट किए जा रहे थे। जीशान के साथ हुए वाकये के बाद सोशल मीडिया पर एक ओर तो लोग जीशान के साथ खड़े हैं वहीं दूसरी ओर लोग मोदी को भी इससे जो़ड़ रहे हैं।

जीशान के पिता ने कहा कि इस प्रकार का भेदभाव सही नहीं है। इस मामले पर केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि अगर ऐसा कुछ भी हुआ है तो ये गलत है। धर्म किसी के चयन का आधार कभी नहीं हो सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें