फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्किम में बाढ़ और भूस्खलन का कहर, 21 की मौत

Sun, 23 Sep 2012 04:17 PM IST
गंगटोक/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सि़क्किम में प्राकृतिक आपदा ने भारी तबाही मचाई है। उत्तरी सिक्किम के दूरदराज के इलाकों में आई बाढ़ और भूस्खलनों से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग अभी भी लापता हैं। मरने वाले 21 लोगों में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में आईटीबीपी के चार जवान, उनके दो परिजन और बीआरओ के 12 कनिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। इनके अलावा तीन मजदूर भी मारे गए हैं। इनमें से ज्यादातर की मौत रंगमा रेंज इलाके में हुई। उत्तर जिला उपायुक्त टीडब्ल्यू खंगशेरपा ने कहा कि भूस्खलन 19 सितंबर के बाद से हो रही भारी बारिश की वजह से आए। उन्होंने बताया कि जिले में चुंगथांग और मंगन इलाके के बीच मुख्य सड़क लगभग नौ भूस्खलनों की वजह से बंद हो गई है।

सेना और भारतीय वायुसेना कर्मियों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। चुंगथांग और पेगोंग के बीच मुख्य सड़क कई भूस्खलनों की वजह से बंद हो गई । रंगमा और चुंगथांग के बीच लाचेन नदी के किनारे बसे घरों को ताजा बाढ़ अपने साथ बहाकर ले गई। सरकार ने बाढ़ का खतरा देखते हुए लाचेन, लाचुंग, मगन, चुंगथांग, दिकचू, सिंगतम और रांगपो इलाकों में अलर्ट घोषित कर दिया है। आज सुबह मंगन शहर से एक किलोमीटर की दूरी पर एक और भूस्खलन होने की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह से अधिकारिक सूत्रों ने कहा कि एनएच 31-ए अवरुद्ध हो गया है जिससे राज्य का उत्तरी हिस्सा बाकी हिस्से से कट गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें