पटेलों के लिए आरक्षण आंदोलन चला रहे हार्दिक पटेल को सूरत में एकता यात्रा निकालने से पहले ही उनके समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
हार्दिक को उनके 78 समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर वर्क्षा पुलिस स्टेशन ले जाया गया जिसके बाद सूरत पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया।
हार्दिक ने अपनी गिरफ्तारी के बाद कहा कि गुजरात सरकार प्रदेश में अस्थिरता का माहौल पैदा करना चाहती है। हार्दिक को इस यात्रा के लिए प्रशासनिक मंजूरी नहीं दी गई थी, लेकिन फिर भी उन्होंने एकता यात्रा निकालने की बात कही थी।