फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन का विरोध करने पर उत्पीड़न

Mon, 08 Sep 2014 10:35 PM IST
एजेंसी/सीतामढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के सीतामढ़ी जिले के रामपुर खुर्द में एक दलित महिला ने सात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि अपने पति के इस्लाम कबूलने का विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को परेशान किया जा रहा है। यशोदा देवी ने जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, उनमें गांव का पूर्व सरपंच जियाउर रहमान भी शामिल है।

एसपी नवल किशोर ने बताया कि एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज कराए गए मामले में यशोदा देवी ने आरोप लगाया है कि हाल ही उसके पति रामकिशोर राम ने इस्लाम कबूल लिया था, जिसका विरोध करने पर उसे व उसके परिवार को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


महिला ने जान को खतरा बताते हुए अपने व परिवार के लिए सुरक्षा की मांग भी की है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच समेत सात के खिलाफ शिकायत

दूसरी ओर महिला को धमकाया जा रहा है कि उसके घर को जला दिया जाएगा। एसपी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और शिकायतकर्ता के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

महिला ने पुलिस को यह भी बताया है कि दो हफ्ते पहले वह अपने मायके गई हुई थी और वहीं पर उसे अपने पति के धर्म परिवर्तन की खबर का पता चला।

इसके बाद वापस आकर उसने पति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन राम किशोर ने पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों को भी धर्म परिवर्तन करने को कहा। लेकिन महिला ने इससे इनकार कर दिया और अपने पति को अलग रहने को कह दिया।

बाद में महिला ने अपने पति से गुजारे भत्ते की भी मांग की, लेकिन पूर्व सरपंच व अन्य लोगों ने उसके पति को भड़काना शुरू कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें