फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: पॉस्को के विरोध में अर्द्धनग्न हुईं महिलाएं

Fri, 08 Mar 2013 12:24 PM IST
भुवेश्वर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस दिन पूरी दुनिया विश्व महिला दिवस मना रही है, उसी दिन ओडिशा में महिलाओं को अपनी जमीन बचाने के लिए पुलिस से संघर्ष करना पड़ा है।
विज्ञापन


ओडिशा में शुक्रवार को पॉस्को की स्टील परियोजना के विरोध में महिलाओं ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाएं परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रही थीं।

आक्रोशित महिलाओं का कहना है कि अगर परियोजना के लिए उनकी जमीन का अधिग्रहण नहीं रोका गया तो वे सामूहिक रूप से नग्न होकर प्रदर्शन करेंगी। महिलाएं पुलिसबल को भी हटाने की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा सरकार ने प्रस्तावित पॉस्को विशाल स्टील परियोजना के लिए पिछले रविवार से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की थी। बृहस्पतिवार को प्रदर्शनकारियों और पुलिस की झड़प में 12 लोग घायल हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें