फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफिज सईद ने शाहरुख खान को बुलाया पाकिस्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता शाहरूख खान ने अपने 50वें जन्मदिन के दिन धार्मिक असहिष्णुता को लेकर जो बयान दिया था उस पर भारत से लेकर पाकिस्तान तक में हंगामा मच गया।
विज्ञापन


अपने बयान के बाद शाहरूख खान हिंदूवादी संगठनों के निशाने पर आ गए हैं। तो वहीं पाकिस्तान के जमात उद दावा संगठन के प्रमुख हाफिज सईद ने कहा है कि भारत में अगर कोई मुसलमान अपने धर्म के कारण परेशानी झेल रहा है तो वो पाकिस्तान आ सकता है।
Any such Muslim, even Shahrukh who is facing difficulty and discrimination in India because of Islam are invited to stay in Pakistan - End— Hafiz Muhammad Saeed (@HafizSaeedJUD01) November 3, 2015
विज्ञापन


'पाकिस्तान में आकर रह सकता है भारतीय मुसलमान'

सईद ने ट्वीट कर कहा कि कोई भी ऐसा भारतीय मुसलमान जिनमें फ‌िल्म स्टार शाहरुख खान भी शामिल हैं, अपने धार्मिक पहचान की वजह से भारत में भेदभाव का शिकार हो रहा है, वो पाकिस्तान में आकर रह सकता है।

अपने अगले ट्वीट में हाफ‌िज सईद ने लिखा है कि खेल, अकादमी, खेल और संस्कृति की दुनिया के नामचीन भारतीय मुसलमान भी अपनी पहचान को लेकर भारत में रोजाना संघर्ष कर रहे हैं। दूसरी ओर भारत में शाहरूख खान के अपने बयान को लेकर विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं।
Even the renowned Indian Muslims in the field of sports,academia, arts & culture are fighting a constant battle for identity inside India -4— Hafiz Muhammad Saeed (@HafizSaeedJUD01) November 3, 2015

शाहरुख खान को बताया पाकिस्तानी एजेंट

विहिप नेता साध्वी प्राची आर्या ने कहा कि शाहरुख खान जिस तरह की बात करते हैं, इससे लगता है कि वह पाकिस्तानी एजेंट हैं। साध्वी प्राची ने अभिनेता शाहरुख खान द्वारा पुरस्कार लौटाए जाने की बात पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान पाकिस्तानी एजेंट हैं। वह सारी बातें पाकिस्तान के एजेंट के रूप में करते हैं।

उधर शाहरुख के बयान पर कड़ा एतराज जताते हुए बीजेपी के महासचिव मुरलीधर राव ने कहा कि अगर देश में असहिष्‍णुता होती तो शाहरुख स्टार न होते और लाखों फैन्स ने उन्हें किंग खान न बना दिया होता।

शाहरुख रहते भारत में हैं मन पाकिस्तान में

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी शाहरूख को निशाने पर लिया और कहा कि शाहरुख रहते भारत में हैं पर उनका मन पाकिस्तान में है।

भाजपा कैलाश विजयवर्गीय एक के बाद एक पांच ट्वीट कर शाहरुख पर हमला बोला। जवाब में प्रकाश जावड़ेकर ने कैलाश के बयान को निंदनीय बताते हुए कहा कि वह पार्टी के प्रवक्ता नहीं हैं।

जेटली ने कहा, कहां है असहिष्णुता, देश में है शांति कायम

देश में बढ़ रही असहिष्णुता के विपक्ष के आरोपों को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सिरे से नकार दिया है। जेटली ने कहा है कि देश में अमन चैन कायम है।

शाहरुख खान के असहिष्णुता वाले बयान पर जेटली ने कहा, अगर कोई व्यक्ति कह रहा है कि असहनशीलता नहीं होनी चाहिए तो इसमें गलत क्या है।

जेटली ने कहा कि जब देश में सहिष्णुता का माहौल है, तब फिल्म निर्माताओं को केंद्र सरकार द्वारा दिए गए पुरस्कार लौटाने का कोई मतलब नहीं है। जेटली ने कहा कि देश में शांति और सद्भाव का माहौल है। भारत न कभी असहिष्णु था, और न कभी होगा।
विज्ञापन

क्या कहा था शाहरूख ने

मालूम हो कि शाहरुख खान ने अपने 50वें जन्मदिन के मौके पर टीवी चैनल में दिए इंटरव्यू में कहा था कि 'भारत में पिछले कुछ दिनों में असहिष्णुता बहुत बढ़ी है।

शाहरूख ने कहा था कि अगर उन्हें लगेगा कि उन्हें मिले अब तक के सम्मान लौटा देने चाहिए तो वो इस बारे में भी विचार कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें