शुक्रवार को पेरिस में एक पोस्ट ऑफिस में एक व्यक्ति ने दो लोगों को बंधक बना लिया है। पेरिस पुलिस ने समाचार एजेंसी एएफपी को यह जानकारी दी। इन व्यक्ति का पिछले हफ्ते हुए चरमपंथी हमलों से अभी तक कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं पता चला है।
पुलिस ने पेरिस के उत्तर-पश्चिमी में स्थित कोलंबेस इलाके को घेर लिया है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में पिछले हफ्ते अलग-अलग हमलों में 17 लोगों के मारे जाने के बाद पुलिस ने छापे मारकर 12 लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है।
गुरुवार को पेरिस पुलिस ने 12 लोगों को पकड़ा जिनसे हमलवारों की संभावित मदद करने को लेकर पूछताछ की जा रही है। न्यायालय के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि संभव है कि इन लोगों ने हमलावरों को हथियार या गाड़ी जैसी चीजें उपलब्ध कराई हों। आईटेले अखबार के अनुसार बीती रात पेरिस शहर के पांच इलाकों में छापे मारे गए।