फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात पुलिस ने दी मोदी को क्लीन चिट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचारसंहिता के कथित उल्लंघन के आरोप में क्लीन चिट दे दी है। पुलिस ने इस मामले की क्लोजर रिपोर्ट मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्ेट की अदालत में दाखिल कर दी है।
विज्ञापन


क्लोजर रिपोर्ट में कहा गया है कि मोदी के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता। डिटेक्शन ऑफ क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मोदी को आदर्श चुनाव आचारसंहिता के उल्लंघन के मामले में क्लीन चिट दे दी गई है।

गौरतलब है मुख्यमंत्री रहने के दौरान नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा के चुनाव में आदर्श आचार चुनाव संहिता के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

उन पर जन प्रतिनिधित्व कानून के प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप था। मोदी ने अहमदाबाद के रनिप इलाके के एक स्कूल के मतदान केंद्र में अपना वोट डालने के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह क मल का प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर खासा विवाद हुआ था। कांग्रेस ने उन पर आदर्श चुनाव आचारसंहिता के उल्लंघन के आरोप में चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें