वैसे तो 03 अक्टूबर को हिमाचल चुनाव के साथ ही गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी गई थी। चूंकि हिमाचल प्रदेश में चुनाव संपन्न हो चुके हैं, इसलिए अब नजर गुजरात चुनाव पर टिक गई है। गुजरात में 182 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में 13 दिसंबर और 17 दिसंबर को मतदान होंगे। चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त के मुताबिक गुजरात में पहले चरण के लिए अधिसूचना 17 नवंबर और दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 23 नवंबर को जारी होगी।
पहले चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 24 नवंबर और दूसरे चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 30 नवंबर है। साथ ही पहले चरण के लिए नामांकन जांच की तारीख 26 नवंबर और दूसरे चरण के लिए एक दिसंबर है। पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 28 नवंबर है। जबकि दूसरे चरण के लिए आखिरी तारीख 28 नवंबर है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में वोटों की गिनती 20 दिसंबर को होगी।
चुनाव पर एक नजर
-गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीट हैं।
-इस राज्य में आरक्षित सीटों (एससी) की संख्या 13 है।
-3,78,15,306 मतदाता डालेंगे वोट।
-पूरे राज्य में 44, 496 मतदान केंद्र होंगे।
-पहले चरण के लिए 11 नवंबर को जारी होगी अधिसूचना।
-दूसरे चरण की अधिसूचना 23 नवंबर को होगी।
-पहले चरण के लिए 24 तक होगा नामांकन।
-दूसरे चरण के लिए 30 सितंबर होगी नामांकन की आखिरी तारीख।
-पहले चरण का मतदान 13 दिसंबर को होगा।
-दूसरे चरण का मतदान 17 दिसंबर को होगा।
-मतगणना 20 दिसंबर 2012 को होगी।