फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गुजरात मॉडल ने बदली देश की छवि'

Mon, 04 Nov 2013 09:15 AM IST
एजेंसी/गांधीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने दावा किया है कि गुजरात के विकास ने देश की राजनीति के परिदृश्य को बदल दिया है। अब विकास की राजनीति का विकल्प अपनाने के सिवाय कोई विकल्प नहीं बचा है।
विज्ञापन


मोदी ने गांधीनगर में विक्रम संवत 2070 के आरंभ मौके पर जारी दिवाली संदेश में कहा कि गुजरात ने देश के समक्ष विकास का एक मॉडल पेश किया है। हर राज्य गुजरात की तरह विकास करना चाहता है।

मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में चुनावों का होना जीवंतता का प्रतीक है और गुजरात के विकास में देश को बदलने की क्षमता है। यह मॉडल भारतीय नागरिकों के सपनों को पूरा कर सकता है।
विज्ञापन


गुजरात के मुख्यमंत्री ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए विकास के लिए एकजुट होकर बढ़ने का आह्वान किया।

मोदी ने प्रकाश के पर्व पर बधाई देते हुए कहा कि विक्रम संवत 2070 में हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश को असाधारण और अतुलनीय विकास की ओर बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें