फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञापन पर विवाद में फंसी गुजरात कांग्रेस

Mon, 26 Nov 2012 07:52 PM IST
अहमदाबाद/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात में सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ चुनावी हवा बनाने के लिए दिए एक विज्ञापन को लेकर कांग्रेस की राज्य इकाई खुद विवादों में फंस गई है। गुजरात कांग्रेस इस चुनावी विज्ञापन में इस्तेमाल की गई तसवीर को लेकर विवादों में घिरी है।
विज्ञापन


पार्टी पर आरोप लगा है कि अपने विज्ञापन में उसने जो तसवीर इस्तेमाल की है वह गुजरात के किसी हिस्से की नहीं है, बल्कि एक ईसाई संगठन की वेबसाइट से ली गई है, जिसमें श्रीलंकाई बच्चे को दिखाया गया है। भाजपा प्रवक्ता जगदीश भावसार ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए उससे माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस विज्ञापन ने कांग्रेस के चरित्र को उजागर कर दिया, जो पिछले कई महीनों से गलत तथ्यों के आधार पर गुजरात की छवि खराब करने में जुटी हुई है।

गुजरात कांग्रेस का ‘बदलाव के लिए हाथ मिलाएं’ शीर्षक वाला यह चुनावी विज्ञापन कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ है। साथ ही उसे पार्टी की वेबसाइट पर भी डाला गया है। इस विज्ञापन में दावा किया गया है कि गुजरात में 45 प्रतिशत बच्चे कुपोषण के शिकार हैं। विज्ञापन में प्रकाशित तसवीर में एक महिला की गोद में एक कुपोषित बच्चे को दिखाया गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस के इस विज्ञापन में इस्तेमाल तसवीर को लेकर सोशल मीडिया में चर्चा छिड़ गई है। कहा जा रहा है कि विज्ञापन में जिल कुपोषित बच्चे की तसवीर का इस्तेमाल किया गया है वह श्रीलंका के एक बाढ़ पीड़ित की है, जिसे एमीएंड पार्क चैपल (एमीएंड डॉट कॉम) नाम के ईसाई संगठन की वेबसाइट से लिया गया है। भाजपा समर्थक एक वेबसाइट ने मूल तसवीर को देखने के लिए ‘लिंक’ भी प्रदान किया है।

विज्ञापन को लेकर परेशानी की स्थिति में फंसी गुजरात कांग्रेस ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों का मुकाबला करने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाना शुरू कर दिया है। उसका कहना है कि भाजपा कुपोषण के मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस पर आरोप मढ़ रही है। गुजरात कांग्रेस के चुनाव अभियान के प्रभारी सिद्धार्थ पटेल ने कहा है कि विज्ञापन में जिस तसवीर का इस्तेमाल किया गया है वह प्रतीकात्मक है। उन्होंने कहा है कि भाजपा को तसवीर पर जोर नहीं देना चाहिए, बल्कि उसे विज्ञापन में दिए आंकड़े का जवाब देना चाहिए। पटेल ने कहा कि गुजरात में 45 फीसदी बच्चे कुपोषण के शिकार हैं, क्या भाजपा इस तथ्य से इनकार कर सकती है।
विज्ञापन


'गुजरात में कांग्रेस का प्रचार अभियान तथ्यों पर आधारित नहीं है। पार्टी राज्य में चुनाव प्रचार के लिए पूरी तरह से काल्पनिक तथ्यों का सहारा ले रही है।'
- बलबीर पुंज, भाजपा नेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें