फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात निकाय चुनाव में बीजेपी ने बनाई बढ़त

विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस के मुकाबले बढ़त बना ली है। राज्य की 6 महानगरपालिकाओं में बीजेपी ने एक के मुकाबले पांच पर बढ़त बना ली है। 2010 में बीजेपी ने इन सभी सीटों पर कब्जा किया था। कांग्रेस ने इन चुनावों के लिए काफी तैयारी की थी और कांग्रेस को अपेक्षित सफलता नहीं मिलती दिख रही है।
विज्ञापन


छह महानगरपाालिकाओं में से वडोदरा, भावनगर, राजकोट, अहमदाबाद और जामनगर में बीजेपी आगे चल रही है जबकि सूरत महानगर पालिका में कांग्रेस उम्मीदवार ने बढ़त बना ली है। महानगरपालिकाओं को छोड़कर अन्य छोटे स्थानीय निकायों में कांग्रेस और बीजेपी के बीच बराबर का मुकाबला देखा जा रहा है।
विज्ञापन

आनंदीबेन के लिए अहम है ये चुनाव

पटेल आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के लिए भी ये चुनाव काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था और मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद उनके लिए ये पहली चुनावी परीक्षा है।

माना जा रहा था कि आनंदीबेन से पटेल समुदाय खासा नाराज है और इन चुनावों में इसका खामियाजा बीजेपी को उठाना पड़ सकता है। पटेलों के आरक्षण को लेकर हार्दिक पटेल की अगुवाई में कई दिन तक राज्य में आंदोलन हुआ था। पुलिस की कार्रवाई के बाद ये आंदोलन हिंसक हो गया था। हार्दिक पटेल ने आरोप लगाया था कि सरकार के इशारे पर आंदोलनकारियों से ज्यादती की गई।

2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले स्थानीय निकाय चुनाव को राजनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगर कांग्रेस का प्रदर्शन इसमें अच्छा नहीं होता तो आगामी विधानसभा चुनाव की संभावनाओं पर भी असर पड़ेगा।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें