फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस के विवाद में दूल्हे के बहनोई को मारी गोली

Tue, 12 May 2015 07:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुवायां (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारचार के समय डांस करने पर हुआ विवाद इतना बढ़ा कि दूल्हे के बहनोई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद शादी टाल दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


पुवायां के गांव नगरा हरना निवासी मेवाराम के बेटे कुलदीप की शादी सिंधौली के गांव नगरा से तय हुई थी। रविवार शाम बारात बैंडबाजे के साथ वधू पक्ष के यहां पहुंची। द्वाराचार के समय बारातियों का वधू पक्ष के लोगों से डांस करने को लेकर विवाद हो गया।

मामला इतना बढ़ा कि वधू पक्ष के लोग बारातियों को पीटने लगे। कुछ बाराती मौके से भाग निकले। इसी बीच किसी ने दूल्हे के चचेरे बहनोई सिंधौली के गांव पैगापुर निवासी 30 वर्षीय वीरेंद्र की कनपटी पर गोली मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वीरेंद्र की हत्या से वहां हड़कंप मच गया। मौके पर रह गए कुछ बाराती वीरेंद्र के शव को लेकर गांव नगरा हरना पहुंचे। मारपीट और हत्या के बाद शादी कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया। सोमवार सुबह हत्या की जानकारी सिंधौली पुलिस को दी गई।

मृतक के पिता जयलाल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वीरेंद्र अपने पीछे पत्नी अनीता देवी, पांच वर्षीय बेटे प्रांशु, दो वर्षीय बेटी रोशनी और एक वर्ष की शबनम को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें