उत्तर प्रदेश कानुपर में एक लड़की ने शादी से इसलिए मना कर दिया क्योंकि जिस लड़के से वो शादी करने जा रही थी। वो लड़का, लड़की के एक आसान सवाल का जवाब नहीं दे पाया। शादी से पहले लड़की को लड़के की शैक्षिक योग्यता पर संदेह हुआ। तो लड़की ने लड़के से पूछ लिया कि 15+6 कितना होता है। तो लड़का सही जवाब नहीं दे पाया।
टीओआई की खबर के अनुसार इटावा से राम बरन शादी करने के लिए आया था। उसकी शादी मोहर सिंह की पुत्री लवली से होनी तय हुई थी। इस होने वाली शादी समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य और गांव वाले मौजूद थे।
लड़की और लड़की के भाई उस समय चौंक गए। जब लड़के ने गलत जवाब दिया। लड़के ने बताया कि 15+6, 21 नहीं 17 होता है। गलत जवाब सुनते ही लड़की गुस्सा हो गई और उसने शादी से मना कर दिया।
फोटो-टीओआई