लखनऊ-मुगलसराय के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन 04259 अप एकात्मता एक्सप्रेस को गुरुवार को 3:30 बजे चंदौली के सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
फूलों और गुब्बारों से सजी ट्रेन के हार्न देते ही प्लेटफार्म पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने हर हर महादेव के नारे लगाए। ट्रेन में दो ब्रेकयान, छह सामान्य, छह शयनयान, एक वातानुकूलित थ्री टीयर, एक प्रथम सह द्वितीय वातानुकूलित कोच सहित सोलह कोच लगे थे।
पहली यात्रा पर निकली ट्रेन के चालक जहीर खान और सहायक चालक मनोज कुमार राय जबकि गार्ड मनीष श्रीवास्तव थे। ट्रेन वाराणसी, भदोही, जंघई, प्रतापगढ़, अमेठी और रायबरेली स्टेशनों पर रुकते हुए लखनऊ पहुंचेगी।