अगर आपका वाहन 10 साल से ज्यादा पुराना है और आप नए मोटर व्हिकल एक्ट की
वजह से चिंतित हैं तो अब आपको परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है।
ऐसा इसलिए क्योंकि अब आपके इस पुराने वाहन को ग्राहक नहीं बल्कि खुद सरकार खरीदेगी। इतना ही नहीं इसकी एवज में आपको मिलेगा पूरे डेढ लाख तक रुपये।
सड़क परिवहन मंत्री नीतीन गडकरी के मुताबिक उन्होंने वित्त मंत्रालय में इसका प्रस्ताव रखा था जिसे मंत्रालय की मंजूरी मिल गई है। इतना ही नहीं परिवहन मंत्रालय इस दिशा में भी काम कर रहा है कार लोन को और सस्ता किया जाए।