फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और राष्ट्रगान के बीच से ही चल दिए राज्यपाल

Wed, 11 Mar 2015 09:17 AM IST
एजेंसी/बंगलुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक के राज्यपाल वजु भाई वाला को मंगलवार को उस वक्त शर्मिंदगी झेलनी पड़ी जब वह एक राजकीय कार्यक्रम के दौरान बज रहे राष्ट्रगान के बीच में ही मंच से उतर गए। इस मामले पर खासा विवाद खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


दरअसल, राजभवन में कर्नाटक हाई कोर्ट के न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद प्रोटोकाल के तहत राष्ट्रगान की धुन बज रही थी लेकिन इसके बीच में ही राज्यपाल मंच से उतर गए। उनके एक सहयोगी द्वारा ध्यान दिलाए जाने के बाद वह मंच पर लौटे और राष्ट्रगान बजने तक खड़े रहे।

इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर कर्नाटक हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डी एच वाघले, जस्टिस चौहान और सूबे के मुख्य सचिव कौशिक मुखर्जी मंच पर मौजूद थे। खबर लिखे जाने तक इस संबंध में राजभवन की ओर से कोई सफाई नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें