प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री आजम खां के आरोपों को राज्यपाल ने खारिज किया है। मंत्री द्वारा लिखे गए चार पेज के पत्र बारे में कहा कि उन्हें पत्र मिलने से पहले मंत्री ने मीडिया को भेज दिया था।
आजम ने जो आरोप लगाए हैं, वह तथ्यहीन हैं। वह संवैधानिक पद पर हैं, इससे ज्यादा नहीं बोल सकते। यहां सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आए राज्यपाल ने प्रेस से बातचीत की।
आजम खां के बयान कि ‘उनसे प्रदेश के सारे मुसलमान परेशान हैं’ और उनको लिखे गए पत्र के सवाल पर राम नईक ने कहा कि उन्होंने जवाब दे दिया है। पत्र मिलने से पहले मीडिया के पास पहुंच चुका था। जो आरोप लगाए हैं वह गलत हैं।