फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विपक्ष को जवाब देने के लिए तैयार है सरकार'

Sun, 18 Nov 2012 10:57 PM IST
पुडुचेरी/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएमओ में राज्यमंत्री वी नारायणसामी ने रविवार को कहा कि 22 नवंबर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले हर मुद्दे का जवाब देने के लिए यूपीए सरकार तैयार है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसद की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रधानमंत्री ने विभिन्न दलों के नेताओं के साथ मुलाकात की है। हम सदन में विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने मीडिया की उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें उनके हवाले से कहा गया है कि कुडानकुलम परमाणु संयंत्र की पहली यूनिट से पैदा होने वाली पूरी बिजली केवल तमिलनाडु को ही उपलब्ध होगी। इस संयंत्र से उत्पन्न होने वाली बिजली दक्षिण के चारों राज्यों को मिलेगी। इस बारे में सरकार से पहले ही करार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें